Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

पश्चिम बंगाल एसआईआर : ड्राफ्ट मतदाता सूची से हटाए जाएंगे 43 लाख नाम

इसी बीच, सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने एसआईआर के खिलाफ अपना आंदोलन तेज कर दिया है

02 Dec 2025

पश्चिम बंगाल एसआईआर : ड्राफ्ट मतदाता सूची से हटाए जाएंगे 43 लाख नाम

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (एसआईआर) को लेकर सियासी विवाद लगातार बढ़ रहा है। इसी बीच चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि काम सुचारू रूप से चल रहा है और ड्राफ्ट मतदाता सूची 16 दिसंबर को जारी की जाएगी।
चुनाव आयोग के मुताबिक, सोमवार शाम तक प्राप्त एन्यूमरेशन फॉर्म के डिजिटाइजेशन के आधार पर अनुमान है कि ड्राफ्ट सूची से 43.30 लाख नाम हटाए जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार, डिजिटाइजेशन पूरा होने पर यह संख्या और बढ़ सकती है।
सूत्रों के अनुसार, हटाए जाने वाले नामों में 21.45 लाख मृत मतदाता हैं। लगभग 5.50 लाख मतदाता ऐसे हैं जिन्हें अब तक चिन्हित नहीं किया जा सका है। करीब 15.10 लाख मतदाता अपने रहने की जगह बदल चुके हैं, जबकि एक लाख से कम मतदाता फर्जी पाए गए हैं।
चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने कहा, “कुछ मतदाता फिलहाल चिन्हित नहीं किया जा सके हैं, लेकिन आगे जांच में उनका पता चल सकता है।”
बता दें कि 27 अक्टूबर तक पश्चिम बंगाल में कुल सात करोड़ 66 लाख 37 हजार 529 पंजीकृत मतदाता थे।
इसी बीच, सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने एसआईआर के खिलाफ अपना आंदोलन तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तीन दिसंबर को मालदा, चार दिसंबर को मुर्शिदाबाद और नौ दिसंबर को कूचबिहार में रैलियां करेंगी। ये जिले सीमावर्ती होने के साथ-साथ बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक, प्रवासी और विस्थापित आबादी वाले क्षेत्र हैं।
पिछले सप्ताह उन्होंने बनगांव में एक सभा की थी, जो शरणार्थी बहुल मतुआ इलाके में आयोजित की गई थी।
तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि एसआईआर "पूरी तरह अव्यवस्थित, लापरवाह और अमानवीय" प्रक्रिया है, जिसके कारण अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें 17 बूथ लेवल अधिकारियों की भी जान गई है।
शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ’ब्रायन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाकात कर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं थी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


West Bengal SIR: 43 lakh names to be removed from draft vote
इसी बीच, सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने एसआईआर के खिलाफ अपना आंदोलन तेज कर दिया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News